सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bangladeshi robbers jumped into an underpass to escape the police

पुलिस से बचने को अंडरपास में कूदे बांग्लादेशी लुटेरे, 3 के पैर तो 1 के हाथ की हड्डी टूटी

Vijay Singh Pundir Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:13 PM IST
Bangladeshi robbers jumped into an underpass to escape the police
गुरुग्राम सेक्टर-23 में सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे विकास जैन और उनकी पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर लूटने करने वाले चार नकाबपोश बदमाश बांग्लादेश के नागरिक थे। अपराध शाखा पालम विहार की टीम आरोपियों को पकड़ने बजघेड़ा अंडरपास के पास पहुंची। चारों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगभग 20 फीट नीचे अंडरपास में कूद गए। इस दौरान तीन आरोपियों के पैर तो चौथे के हाथ की हड्डी टूट गई।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपियों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ कर लूटी गई जूलरी व अन्य सामान बरामद किया जाएगा। 

3 जून की देर रात ढाई बजे हुई थी वारदात
पालम विहार थाना इलाके में सेक्टर-23 के सेवानिवृत्त कर्नल सी एल जैन के मकान में ये वारदात 3 जून की देर रात ढाई बजे हुई थी। पीछे की ओर से पहली मंजिल पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने पहली मंजिल पर रहने वाले कर्नल के बेटे विकास जैन, उनकी पत्नी व बेटी को बंधक बनाया। बदमाश एक कमरे की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुसे। यहां लगभग आधे घंटे तक दंपती व बेटी को बंधक बनाकर जूलरी, नकदी व अन्य सामान लूटकर आरोपी धमकी देने के बाद भाग गए। पालम विहार थाना में 4 जून को एफआईआर दर्ज हुई। 

मामले में थाना पुलिस के साथ ही अपराध शाखा टीमों को भी जांच में लगाया गया। अपराध शाखा पालम विहार की टीम को मंगलवार 9 जून की देर रात सूचना मिली कि लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाश बजघेड़ा अंडरपास के पास मौजूद हैं। चारों अब फिर से किसी लूट की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। अपराध शाखा टीम यहां पहुंची तो पुलिस को देखकर चारों आरोपी सड़क से नीचे अंडरपास में कूद गए। लेकिन ऊंचाई से कूदने पर नीचे गिरते ही चारों को चोट लगी। अपराध शाखा टीम आरोपियों तक अंडरपास में पहुंची और काबू किया। 

आरोपियों की पहचान हिलाल, मामो खान, मोहम्मद खैरुल अरमान और मोहम्मद मामन के तौर पर हुई। चारों बांग्लादेश के नागरिक हैं और अवैध रूप से भारत में आकर अब दिल्ली के संगम विहार में ठहरे हुए थे। आरोपी खैरुल उर्फ अरमान के दोनों पैर में चोट आई है। आरोपी मामन व हिलाल के एक पैर में चोट आई है। आरोपी मामो खान के एक हाथ में चोट आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरोपियों पर दर्ज हैं 24 से ज्यादा केस
शुरुआती पूछताछ व जांच में पता चला कि आरोपी हिलाल पर चोरी करने, शस्त्र अधिनियम, डकैती सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 केस दिल्ली में दर्ज हैं। आरोपी मामो खान पर चोरी करने का 1 केस दिल्ली में दर्ज है। आरोपी मोहम्मद खैरुल अरमान पर चोरी करने, डकैती करने, गैंगस्टर एक्ट, हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 8 केस हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में दर्ज है। आरोपी मोहम्मद मामन पर चोरी करने, लूट/डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 3 केस गुरुग्राम व दिल्ली में दर्ज हैं।

बांग्लादेश से आकर लूट की कई वारदात करते, वापस बांग्लादेश भाग जाते हैं आरोपी
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में जांच में पता चला कि आरोपियों का गिरोह है। ये पहले दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग इलाके में जाकर रैकी करते हैं। बड़ा मकान देखकर चोरी/लूट/डकैती की वारदातों को अंजाम देते हैं। चारों आरोपी बांग्लादेश के नागरिक हैं। भारत में आकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद वापस बांग्लादेश भाग जाते हैं। इस बार भी आरोपियों ने इसी प्रकार से योजना बनाई थी की लूट की वारदात कर बांग्लादेश भाग जाएंगे। भागने से पहले ही ये दूसरी वारदात करते गुरुग्राम आए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली के खीरों ब्लॉक परिसर में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट का किया गया निस्तारण

10 Jun 2026

बहराइच में तीन तलाक और उत्पीड़न के आरोप, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

10 Jun 2026

Bijnor: बहू ने खुद को लगाई आग, तो सास ने खा लिया जहर

10 Jun 2026

पठानकोट में कैदियों को ले जा रही पुलिस बस की चपेट में आया बाइक सवार

10 Jun 2026

रोहतक में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला

10 Jun 2026
विज्ञापन

अयोध्या में तीसरे दिन पहली पाली की पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

10 Jun 2026

Una: बडूही बाजार में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली बोर्ड और व्यापारियों में विवाद, 15 जून तक मिली मोहलत

10 Jun 2026
विज्ञापन

Shimla: श्यामला मंथन कार्यक्रम में प्रदेश भर के शायरों ने प्रस्तुत की अपनी रचनाएं

10 Jun 2026

मोगा कोर्ट में पेश हुए सांसद स्वाति मालीवाल के वकील

बाराबंकी में मामूली विवाद में संविदाकर्मी टेक्नीशियन की पीट-पीटकर हत्या

10 Jun 2026

बाराबंकी में तीन मौतों से शादी की सालगिरह की खुशियां मातम में बदलीं

10 Jun 2026

यमुना सिटी में हादसा: तेज आंधी से पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरी, दो मंजिला मकान ढहा

10 Jun 2026

Video: ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

10 Jun 2026

Kullu: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया

10 Jun 2026

Solan: प्रधानमंत्री के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल को लेकर भाजपा सोलन शहरी मंडल ने किया हवन का आयोजन

10 Jun 2026

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

10 Jun 2026

Gurugram Weather: मिलेनियम सिटी में चली तेज हवाएं, पार्क में बड़ा पेड़ गिरा

10 Jun 2026

Faridabad: जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

10 Jun 2026

Faridabad: फरीदाबाद की शिक्षिका ने बच्चों को खेल-खेल में सिखाएं गुरूमंत्र, जानें क्या कहा

10 Jun 2026

Gurugram: शहर में जलभराव से राहत की तैयारी, सेक्टर-10 में बन रही पानी निकासी की ड्रेन; देखें रिपोर्ट

10 Jun 2026

Video: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जलाभिषेक करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

10 Jun 2026

Video: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतनाथ मंदिर में चला स्वच्छता अभियान

10 Jun 2026

फिरोजपुर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान

VIDEO: जिला बार एसोसिएशन ने रुद्रपुर में मनाया गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

Video: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया परिषद भवन और कैंप कार्यालय का लोकार्पण

10 Jun 2026

Video: पुलिस का इंतजार, नहीं खुल सका विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल का ताला

10 Jun 2026

Punjab Politics: क्यों मालवा है पंजाब की सियासत का सबसे बड़ा रणक्षेत्र, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बागपत: बड़ौत का बाजार बंद, व्यापारी बोले- पिता-पुत्र के हत्यारों का एनकाउंटर चाहिए

10 Jun 2026

बागपत: हत्यारों के एनकाउंट की मांग, व्यापारी बोले- हम असुरक्षित, शस्त्र लाइसेंस चाहिए

10 Jun 2026

हिसार में एटीएम तोड़ कर चोरी करने वालों की पहचान; गिरोह अंबाला, यमुनानगर व नूंह में कर चुका 27 वारदातें

10 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed