{"_id":"67332bfabd0e0afb9e0a3f0a","slug":"video-fire-broke-out-due-to-leaking-png-pipeline-in-palwal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पलवल में पीएनजी पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, हादसे में चाय की दुकान चलाने वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पलवल में पीएनजी पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, हादसे में चाय की दुकान चलाने वाले की मौत
पलवल जिले के जीटी रोड मोदीनगर के पास एक भयानक हादसा हुआ है। यह हादसा पीएनजी पाइपलाइन के लीक होने की वजह से लगी आग के कारण हुआ है। हादसे में एक चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की झुलसने के कारण मौत हो गई। हादसा 12:00 बजे के आसपास हुआ। दमकल की डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब जेसीबी से पीएनजी की पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खुदाई की जा रही थी। इस दौरान पीएनजी गैस लाइन लीक हो गई, जिस वजह से यहां पर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग स्वास्थ्य विभाग सुरक्षा बल मौजूद है। आम जनता को इस घटनास्थल से दूर रखा गया है। लोगों को इस घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है, क्योंकि यहां पर अभी हवा में गैस की महक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।