Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa National President of Rajput Karni Sena Pratap Singh Kalvi came out in support of candidate Devi Singh
{"_id":"6732e3c3e223cd4e4303024d","slug":"national-president-of-shri-rajput-karni-sena-pratap-singh-kalvi-came-out-in-support-of-candidate-devi-singh-dausa-dausa-news-c-1-1-noi1350-2307786-2024-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa: राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी उतरे प्रत्याशी देवी सिंह के समर्थन में, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी उतरे प्रत्याशी देवी सिंह के समर्थन में, Video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 11:46 AM IST
दौसा विधानसभा उपचुनाव में अब एक और नया ट्विस्ट आ गया है, जिसके चलते राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह दौसा के समर्थन में पहुंचे। जहां उन्होंने सामान्य सीट पर देवी सिंह दौसा को मतदान करने की अपील करते हुए समर्थन दिया है।
बता दें कि दौसा विधानसभा उपचुनाव का रण पूरी तरह सज कर तैयार है। प्रचार-प्रसार का दौर बीते कल शाम पांच बजे खत्म हो गया। जहां भाजपा से जगमोहन मीणा तो कांग्रेस से दीनदयाल उर्फ डीसी बैरवा मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवार की बात करें तो विप्र गोयल और देवी सिंह दौसा यहां चार उम्मीदवार इन दोनों चर्चाओं में हैं। उसका बड़ा कारण यह है कि दौसा विधानसभा सामान्य सीट होने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने एसटी के और एससी के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके चलते वैसे तो कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन दो निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सामान्य सीट पर उम्मीदवारी जताए हुए इस चुनावी समर में ताल ठोकर बैठे हैं।
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी के समर्थन देने के बाद सामान्य सीट दौसा पर चुनाव लड़ रहे देवी सिंह दौसा का कहना है कि मैं सामान्य वर्ग की प्रतिष्ठा के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। क्योंकि सामान्य वर्ग की दौसा विधानसभा सीट होने के बावजूद भी भाजपा और कांग्रेस ने यहां सामान्य वर्ग की अनदेखी करते हुए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को टिकट नहीं देकर इस सामान्य सीट को दरकिनार किया है।
अब देवी सिंह दौसा के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का समर्थन देने वाले बयान के बाद निश्चित रूप से सियासी हल्के में हलचल मचना जरूर तय है। इससे पूर्व भी देवी सिंह दौसा को एक ब्राह्मण संगठन तथा हम सब भारतीय संगठन का समर्थन प्राप्त हो चुका है। अब आने वाले कल विधानसभा उपचुनाव होने हैं, इसके बाद मतदान का परिणाम आ पाएगा। उस दिन यह स्पष्ट होगा कि दौसा की जनता ने अपना जनसेवक किसे बनाया है और किसको दरकिनार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।