Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Chhindwara News Tigress seen playing with Sheetal child in Pench National Park watch video
{"_id":"6732f26d0a09482534049fd6","slug":"the-tigress-was-seen-playing-with-cheetal-in-pench-national-park-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2307802-2024-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पेंच नेशनल पार्क में चीतल के बच्चे के साथ अठखेलियां करती नजर आई बाघिन, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पेंच नेशनल पार्क में चीतल के बच्चे के साथ अठखेलियां करती नजर आई बाघिन, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 12:08 PM IST
मध्यप्रदेश में सिवनी के पेंच नेशनल पार्क के खवासा बफर में बाघिन चीतल के बच्चे के साथ अठखेलियां करती नजर आई। इसे सफारी करने पहुंचे सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रही बाघिन जुगनी है। सफारी में दिखे इस नजारे ने सैलानियों को रोमांचित कर दिया।
दरअसल, इस दृश्य को कुछ पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि लगातार पेंच नेशनल पार्क में एक अक्तूबर के बाद से पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी के चलते पर्यटकों को पार्क में बाघिन का चीतल के साथ अठखेलियां करने का वीडियो नजर आया।
फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। पेंच टाइगर रिजर्व से जुड़े वन कर्मियों का कहना है कि अक्सर यह नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित भी हो रहे हैं। फिलहाल, यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कई पर्यटक को बाघ के दीदार नहीं हो पाए। लेकिन कई पर्यटक बाघ को आसानी से देख पा रहे हैं। नेशनल पार्क में हर प्रकार की वन्य प्राणी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, यहां भीड़ लगी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।