{"_id":"69b42119ca8dbf15330ad656","slug":"video-rojdars-gathered-in-goodbye-friday-prayers-and-prayed-for-peace-in-gurugram-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अलविदा जुमे की नमाज में उमड़े रोजदारों ने मांगी अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अलविदा जुमे की नमाज में उमड़े रोजदारों ने मांगी अमन की दुआ
गुरुग्राम शहर में रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जामा मस्जिद, लेजर वैली, शंकर चौक, ईदगाह, सेक्टर 57, डीएलएफ फेज चार, पालम विहार आदि जगहों पर अलविदा जुमे की नमाज में काफी संख्या में रोजदार उमड़े। लेजर वैली में नमाज पढ़ने के लिए आने वालों की संख्या सर्वाधिक रही। यहां पौने एक बजे से दो बजे के बीच तीन बार सामूहिक नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद और ईदगाह में नमाजियों की संख्या देखते हुए दो बार सामूहिक नमाज पढ़ी गई। मस्जिद के इमाम जान मुहम्मद ने कहा कि अलविदा जुमे पर अपने देश और विश्व में अमन और शांति की दुआ की गई है। पश्चिम एशिया युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की दुआ की गई। दुआ की गई कि युद्ध खत्म हो और विश्व में शांति और भाईचारा स्थापित हो सके। लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद करें। रमजान में जकात का महत्व है। अपने पड़ोस में रहने वाले जरूरतमंदों को ईद पर उपहार दें। लेजर वैली पार्क में तौकीर अल्वी के नेतृत्व में नमाज पढ़ी गई। उन्होंने बताया कि इस मौके पर देश में अमन शांति और भाईचारे की दुआ की गई।डीएलएफ फेज चार में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शादाब अली ने सामूहिक नमाज का प्रबंधन किया।सामूहिक नमाज वाली जगहों पर विधि व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।