{"_id":"68ef826589c66f1d9b04c620","slug":"video-tau-devi-lal-park-filled-with-treated-sewer-water-in-gurugram-cyber-city-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुुरुग्राम साइबर सिटी में सीवर शोधित पानी से हरा भरा होगा ताऊ देवीलाल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुुरुग्राम साइबर सिटी में सीवर शोधित पानी से हरा भरा होगा ताऊ देवीलाल पार्क
राहुल तिवारी
Updated Wed, 15 Oct 2025 04:45 PM IST
गुुरुग्राम साइबर सिटी के ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर- 22, वायु सेना स्टेशन, पुरानी दिल्ली रोड और सनथ रोड की ग्रीन बेल्ट के पौधे सीवर शोधित पानी से हराभरा होंगे। इसके लिए सेक्टर 14 से सेक्टर 22 तक पाइप लाइन डाली जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सीवर शोधित पानी का प्रयोग ग्रीन बेल्ट और पार्काें के साथ कामर्शियल प्रयोग पर जोर दे रहा है। जीएमडीए ने पुरानी दिल्ली रोड, सनथ रोड, ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर- 22 और वायु सेना स्टेशन में सीवर शोधित पानी की आपूर्ति के लिए पंपिंग मशीनरी और मुख्य वितरण रिसाइकिल पाइप लाइन के साथ भूमिगत टैंक के निर्माण कराने जा रहा है। एक अंडरग्राउंड टैंक नेताजी सुभाष पार्क और दूसरा ताऊ देवीलाल पार्क बनेगा। 250 एमएमऔर 100 एमएम की पाइप डाली जा रही है। बहरामपुर से सीवर शोधित संयंत्र से पानी की मास्टर लाइन एमडीआई चौक के पास तक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।