{"_id":"6755b21ad7c7206fcb006fd8","slug":"video-uncontrolled-private-bus-ran-over-a-scooter-riding-engineer-and-a-cow-in-gurugram","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरुग्राम में अनियंत्रित प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार इंजीनियर और एक गोवंश रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरुग्राम में अनियंत्रित प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार इंजीनियर और एक गोवंश रौंदा
गुरुग्राम सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में दयानंद कॉलोनी के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित प्राइवेट बस स्कूटी सवार को रौंदते हुए डेयरी की दीवार को टक्कर मारी। इस हादसे में स्कूटी सवार इंजीनियर व एक गोवंश की मौत हो गई। वहीं, एक महिला घायल हो गई। प्राइवेट बस की टक्कर से डेयरी की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को अंजाम देकर बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में दयानंद कॉलोनी के निकट अभिमन्यु की डेयरी है। रविवार की सुबह अभिमन्यु लोगों को दूध वितरित कर रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन की ओर से बस स्टेंड जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डेयरी की तरफ आई। अनियंत्रित बस पहले स्कूटी पर सवार होकर दूध लेने आए दयानंद कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय इंजीनियर शिवकुमार को रौंदते हुए डेयरी की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में स्कूटी सवार शिवकुमार और एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में एक महिला सुमन भी घायल हो गई। बस की टक्कर लगते ही डेयरी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने प्राइवेट बस के चालक के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-5 थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्राइवेट बस को अपने कब्जे में ले लिया और बस चालक की पहचान के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है, ताकि इस हादसें के कारणों का पता चल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।