सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP weather: Weather will deteriorate again after two days, rain warning in these districts

UP weather: दो दिन बाद फिर से बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Jan 2026 01:50 PM IST
UP weather: Weather will deteriorate again after two days, rain warning in these districts
उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिससे ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पछुआ से सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ गया है। माैसम विभाग का कहना है कि एक फरवरी से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे एक से तीन फरवरी के दाैरान पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश की संभावना बनेगी।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बृहस्पतिवार को आगरा में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य पहुंच गई। वहीं फर्रूखाबाद में 20 मी और बरेली में 40 मी दृश्यता दर्ज हुई। 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। वहीं 25.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सोनभद्र का चुर्क सबसे गर्म रहा।

राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप का सामना हुआ। जैसे-जैसे धूप ढली सर्द पछुआ हवाओं ने शहर में डेरा डाल दिया। नतीजा शाम में ठंड का अहसास अचानक बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिला।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक फरवरी से प्रदेश में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से दो फरवरी को लखनऊ में फिर बूंदाबांदी के आसार हैं।

बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

काठमांडो में खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार सुबह दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार काठमांडो में घना कोहरा और कम दृश्यता के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। कुवैत से काठमांडो जा रही जजीरा एयरलाइंस की उड़ान संख्या जे9539 को सुबह 6:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इस विमान में 169 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। इसी क्रम में शारजाह से काठमांडो जा रही एयर अरेबिया की उड़ान संख्या जी9536 को भी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। यह विमान काठमांडो एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर लगाने के बाद सुबह 7:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में 167 यात्री सवार थे। मौसम में सुधार होने पर दोनों विमान काठमांडो रवाना हुए।

बृहस्पतिवार को स्टार एयर की झारसुगुडा से लखनऊ आने वाली उड़ान एस5-228, एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-लखनऊ उड़ान आइएक्स-194, किशनगढ़-लखनऊ की उड़ान एस5-222 निरस्त हो गईं। इस कारण लखनऊ से दुबई जाने वाली उड़ान आइएक्स-193, किशनगढ़ की उड़ान एस5-223, झारसुगुडा की उड़ान एस5-229 भी निरस्त की गईं। मस्कट जाने वाली उड़ान ओवी-706 समय से 36 मिनट, क्यूपी-1526 लखनऊ-मुंबई 50 मिनट, एफजेड-222 लखनऊ-दुबई 32 मिनट, आइएक्स-1507 लखनऊ-दिल्ली 5:30 घंटे, 6ई-6968 लखनऊ-अहमदाबाद 50 मिनट की देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Umaria News: घायल को देख रुका विधायक का काफिला, मदद में तत्परता से बची जान

30 Jan 2026

Barmer News: ऋतु बनावत की नाराजगी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, डीपफेक वीडियो के आरोपी से सम्मान वापस लिया

30 Jan 2026

Bihar: शराबबंदी को खुली चुनौती देने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई

30 Jan 2026

उत्तर-मध्य रेलवे के डीआरएम ने अधिकारियों संग किया सर्वे, सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने की बनाई योजना

29 Jan 2026

महापौर प्रमिला पांडेय ने ब्रह्मनगर में धंसे डॉट नाले का निरीक्षण कर जल्द ठीक करने के दिए निर्देश

29 Jan 2026
विज्ञापन

Gaurihar Temple Case: गौरीहार मंदिर पर चला बुलडोजर, HC के आदेश से बदली प्रशासन की दिशा

29 Jan 2026

कैथल: आसमान छू रहे सोने और चांदी के दाम, दुकानदार परेशान

29 Jan 2026
विज्ञापन

चलती कार बनी आग को गोला: फरीदाबाद में स्थानीय लोगों ने कीचड़ डालकर बुझाई, गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक

29 Jan 2026

Rudraprayag: डाइट रतूड़ा में शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम

29 Jan 2026

Rudraprayag: न्याय पंचायत पिपली में लगा 23वां बहुउद्देशीय शिविर, समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

29 Jan 2026

हिसार: सरकारी स्कूलों में फंड पूरा, काम अधूरा

29 Jan 2026

Faridabad: सीबीएसई स्कूलों में 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम की तैयारियां तेज

29 Jan 2026

Viral Video: युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, भाजपा मंडल अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

29 Jan 2026

बाटा फ्लाईओवर पर दरार: फरीदाबाद में NHAI एक्शन में, देर रात तक चला मरम्मत कार्य

29 Jan 2026

UGC Act: Mayawati ने Supreme Court के फैसले का किया स्वागत, 'सामाजिक तनाव का वातावरण पैदा हो गया था'

29 Jan 2026

Faridabad: सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, देखें ये रिपोर्ट

29 Jan 2026

Delhi: लाल किले के प्रांगण में 'भारत पर्व', 41 राज्यों-केंद्र की झांकियां देखने पहुंचे लोग

29 Jan 2026

दिल्ली में भारत पर्व: इस इंस्टीट्यूट के छात्रों का जलवा, भारतीय व्यंजनों को मिली खास पहचान, देखें ये रिपोर्ट

29 Jan 2026

Faridabad: फरीदाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नेपाल से साइबर अपराधी वीरेंद्र गिरफ्तार

29 Jan 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 29 Jan 2026 | UP Ki Baat

29 Jan 2026

Pashupatinath Lok: सीएम मोहन यादव ने की भगवान पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण

29 Jan 2026

Jaipur: Karni Sena की UGC को लेकर सरकार को चुनौती, आर-पार की कह दी बात, क्या बोले अध्यक्ष?

29 Jan 2026

उपेक्षित विरासत: अंधेरे के आगोश में भीतरगांव का ऐतिहासिक मंदिर, सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

29 Jan 2026

6 महीने से फटी पाइपलाइन, रोज हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

29 Jan 2026

सुरक्षा का संदेश: सीट बेल्ट नहीं लगाई, बैठे-बिठाए मुसीबत आई

29 Jan 2026

भीतरगांव मुख्य गेट पर 3 महीने से स्ट्रीट लाइट की आंख-मिचौली जारी

29 Jan 2026

जनवरी के अंतिम दिनों में बादलों का पहरा, लगातार दूसरे दिन 'सूर्य देव' के दर्शन दुर्लभ

29 Jan 2026

कानपुर: नशेबाज के हंगामे से जीटी रोड हुआ जाम

29 Jan 2026

Maihar News: मैहर की सड़कों पर छात्रों का हुड़दंग, नियमों की उड़ी धज्जियां

29 Jan 2026

Supreme Court ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, Vasundhara Raje के करीबी रहे नेता क्या बोले?

29 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed