{"_id":"693940630d276b699a07ea7b","slug":"video-amar-ujala-is-organizing-the-junior-chess-competition-2025-2025-12-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शतरंज की बिसात पर छात्रों ने दिखाया दिमाग और धैर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शतरंज की बिसात पर छात्रों ने दिखाया दिमाग और धैर्य
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 03:11 PM IST
अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता–2025 का मंगलवार को सेक्टर-31 स्थित बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में छात्रों ने अद्भुत दिमागी बाजियां खेलीं। इसमें कक्षा 5 से 12 तक के कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू हुए और दोपहर 1 बजे तक रोमांच बना रहा। हर राउंड में खिलाड़ियों ने न केवल अपने दिमाग का इस्तेमाल किया, बल्कि हर चाल सोच–समझकर चलने की क्षमता भी दिखाई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार, फिजिकल एजुकेशन टीचर एवं इंचार्ज आरती सिंह, तथा फिजिकल एजुकेशन टीचर तन्नू मित्तल मौजूद रहे। साथ ही डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि शतरंज बच्चों में धैर्य, अनुशासन, प्रबंधन क्षमता और समस्या समाधान की सोच विकसित करता है। हमारा लक्ष्य खेलों को शिक्षा का हिस्सा बनाकर व्यक्तित्व को मजबूत बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।