{"_id":"682a003342590e4b5603b338","slug":"video-bike-riding-miscreants-tried-to-snatch-mobile-phone-from-a-passerby-in-noida-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर से मोबाइल छीनने की कोशिश की, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर से मोबाइल छीनने की कोशिश की, सीसीटीवी में कैद
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 09:13 PM IST
नोएडा सेक्टर-76 में बाइक सवार बदमाशों का एक राहगीर से मोबाइल झपटने का वीडियो वायरल हुआ है। गनीमत यह रही कि मोबाइल पूरी तरह बदमाशों के हाथ में नहीं आया और वहीं पर गिर गया। सड़क पर गिरे मोबाइल को उठाते हुए व्यक्ति वीडियो में दिख रहा है। वारदात के बाद भागते बाइक सवार बदमाश भी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। यह वीडियो कई सोसाइटी के ग्रुप में शेयर हुआ है और सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर भी पहुंचा है। सेक्टर-113 थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल मौके पर ही गिर गया था, जो राहगीर को मिल गया। इस घटना में कोई शिकायत नहीं मिली है। फुटेज में दिख रहे बाइक सवार युवकों की पहचान की कोशिश की जा रही है, जल्द पकड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।