{"_id":"6ae3478532005115180102b6","slug":"video-deliberations-on-precise-and-personalized-cancer-treatment-in-greater-noida-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: कैंसर के सटीक और व्यक्तिगत उपचार पर मंथन, 170 से अधिक विशेषज्ञ जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: कैंसर के सटीक और व्यक्तिगत उपचार पर मंथन, 170 से अधिक विशेषज्ञ जुटे
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय 21वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘इमर्जिंग फ्रंटियर्स इन कैंसर रिसर्च’ (सीसीआई-2026) का शुभारंभ हुआ। 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के 170 से अधिक वैज्ञानिक, शोधकर्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद और विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में कैंसर की रोकथाम, शुरुआती जांच और मरीजों की जरूरतों के अनुरूप सटीक उपचार की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की जा रही है।
मॉलिक्यूलर मैकेनिज्म्स टू पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट्स थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में कैंसर के विकास से जुड़ी आणविक प्रक्रियाओं को समझने और शोध के निष्कर्षों को बेहतर उपचार में बदलने पर जोर दिया जाएगा। वैज्ञानिक सत्रों में प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, कैंसर इम्यूनोथेरेपी, ट्यूमर मेटाबॉलिज्म, माइटोकॉन्ड्रियल एपिजेनेटिक्स और मल्टी-ओमिक्स जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही कैंसर की पहचान और उपचार की रणनीतियों को बेहतर बनाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग की भूमिका पर भी चर्चा की। जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन शिव नादर इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस, अमेरिका के रोसवेल पार्क कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर, रटगर्स हेल्थ न्यू जर्सी मेडिकल स्कूल और नई दिल्ली स्थित कैंसर रिसर्च एंड केयर अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना और वैज्ञानिकों को नए शोध निष्कर्ष साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक हैं। इसके लिए जीबीयू व जिम्स के द्वारा समय समय पर ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।