{"_id":"6ae2f792093dfcbaed093114","slug":"video-karwa-chauth-shopping-rush-solan-markets-sweet-shops-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, मिठाई की दुकानों पर लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, मिठाई की दुकानों पर लगी कतारें
Ankesh Dogra
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:09 PM IST
Link Copied
करवाचौथ को लेकर वीरवार को सोलन के बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली। त्योहार के चलते लोअर बाजार में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा बाजार लोगों से भरा नजर आया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं त्योहार की तैयारियों के लिए खरीदारी करती दिखीं।
करवाचौथ के चलते मालरोड पर मिठाई की दुकानों में भी लोगों की भीड़ रही। त्योहार के लिए मिठाइयां खरीदने पहुंचे लोगों के कारण दुकानों पर रौनक बनी रही। वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाएं कई स्थानों पर कतारों में अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं।
त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी थी। इससे बाजार में पैदल खरीदारी करने वाले लोगों को सुविधा मिली और उन्हें वाहनों की आवाजाही के कारण होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। करवाचौथ के चलते शहर के बाजारों में त्योहार का माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।