Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Farmers sitting on strike for five months in Greater Noida said land was lost demands also not met
{"_id":"67388c46bcf3cfc6af042ce6","slug":"video-farmers-sitting-on-strike-for-five-months-in-greater-noida-said-land-was-lost-demands-also-not-met","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में पांच महीने से धरने पर बैठे किसान बोले- जमीनें भी गई, मांगें भी नहीं मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में पांच महीने से धरने पर बैठे किसान बोले- जमीनें भी गई, मांगें भी नहीं मानी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:42 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर पांच माह से धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि जमीनें भी गई उनकी मांगें भी नहीं मानी जा रही है। किसानों के साथ छल हो रहा है। हम किसी भी हालत में किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएगी धरना से उठने वाले नहीं है। 27 नवंबर को महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के जिला महासचिव चौधरी धनेश प्रधान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के 39 गांवों के किसानों को अभी तक 10 फीसदी भूखंड, 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा व ऐच्छर, हल्द्वानी, कासना, गुज्जरपुर का मूल मुआवजा 26 वर्ग गज रुपए का 1989 से आज तक नहीं दिया है। जमीनें छीन ली है। किसान समान मुआवजा देने को लेकर आंदोलन करते है उनकी सुनवाई नहीं होती है। कुछ लोग किसान आंदोलन के नाम पर छल कर रहे है। अधिकारियों से गुपचुप तरीके से अपने स्वार्थ पूरे करने में लगे रहते है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की मांगों को मनवाकर ही रहेंगे। आंदोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए 27 नवंबर को धरने स्थल पर महापंचायत बुलाई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है। किसान अपने हक और अधिकारों को लेकर ही रहेंगे।
धरने पर रघुराज, विक्रम ऐच्छर, प्रदेश सचिव चौधरी दया प्रधान, जिलाध्यक्ष चौधरी महेंद्र मुखिया, रोहित भड़ाना, वीरन, रोहित भड़ाना, जगदीश नेताजी, नरेंद्र भाटी, रघुराज, हरि, बलराम भाटी, मुनीराम भाटी, रोबिन खारी, सतवीर सिरसा, पप्पन, श्याम सिंह, चमन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।