{"_id":"69b816a2aa75dea89b0a4b9c","slug":"video-noida-viraj-export-got-the-first-prize-of-uttar-pradesh-government-in-apparel-export-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नोएडा की विराज एक्सपोर्ट को मिला परिधान निर्यात में उत्तर प्रदेश सरकार का प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नोएडा की विराज एक्सपोर्ट को मिला परिधान निर्यात में उत्तर प्रदेश सरकार का प्रथम पुरस्कार
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:11 PM IST
Link Copied
नोएडा में विराज एक्सपोर्ट को परिधान निर्यात श्रेणी में उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया गया। लखनऊ के क्लार्क अवध में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंद गोपाल नंदी ने कंपनी के प्रतिनिधियों रोहन भार्गव और विराज भार्गव को यह पुरस्कार प्रदान किया। कंपनी के संस्थापक शिव भार्गव पिछले 55 वर्षों से गारमेंट निर्यात के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मात्र 4000 की पूंजी से एक छोटे से गैराज से अपना व्यवसाय शुरू किया था और अनेक चुनौतियों के बावजूद आज इसे 3000 कर्मचारियों वाले बड़े उद्योग के रूप में स्थापित किया है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले तीन से चार वर्षों में 500 करोड़ का कारोबार हासिल करना है। नोएडा अपैरल डिजाइन एंड ट्रेनिंग सेंटर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव भार्गव कला, पाक-कला, खेल, कविता, लेखन और फोटोग्राफी सहित अनेक क्षेत्रों में विशेष रुचि है। सामाजिक कार्यों की सराहना में उन्हें अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया, पोर्टलैंड द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया । वहीं उनकी पत्नी नीरू भार्गव पिछले 20 वर्षों से द्वारा उजाला सोसाइटी फॉर ब्लाइंड नामक एक गैर-सरकारी संस्था संचालित की जा रही है, जो दृष्टिबाधित युवाओं को निःशुल्क आवास, भोजन और शिक्षा से संबंधित पूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जब तक कि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सम्मानजनक रोजगार प्राप्त न कर लें। अब तक 300 से अधिक युवाओं ने इस संस्था की सहायता से शिक्षा प्राप्त कर चुके है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।