{"_id":"6752d43a4a37abc1800ff9a7","slug":"video-protest-in-noida-against-the-atrocities-on-hindus-in-bangladesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ नोएडा में होगा विशाल विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ नोएडा में होगा विशाल विरोध प्रदर्शन
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 04:08 PM IST
सलारपुर स्थिर संकट मोचन मंदिर में शुक्रवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें हिंदुओं के पतन को रोकने के लिए होने वाले विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा, हत्या, बलात्कार और मंदिरों पर हमलों के विरोध में नोएडा में सर्व समाज की ओर से एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन रविवार 8 दिसंबर को सेक्टर 33 स्थित नोएडा हाट में होगा। जिसका आयोजन सनातन धर्म रक्षा समिति गौतमबुद्ध नगर की ओर से किया जा रहा है। इसमें महंत आदित्यकृष्ण गिरी के नेतृत्व में हिंदू समाज और संत महात्मा भाग लेंगे। समिति की मांग है कि बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर रोक लगाई जाए और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे संत चिन्मय कृष्ण दास को रिहा किया जाए। उनका कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की रक्षा और उनके अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद करने का प्रयास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।