{"_id":"67527ea779c949b5dd0854e1","slug":"video-young-man-shot-public-due-old-dispute-condition-critical-police-is-investigating-in-ballia","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुराने विवाद में मारी गोली युवक को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस कर रही तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुराने विवाद में मारी गोली युवक को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस कर रही तफ्तीश
बलिया के नरही थाना क्षेत्र के नरही में बीती रात पौने बारह बजे के आसपास एक युवक को मनबढ़ युवकों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल बक्सर (बिहार) के अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया है। नरही थाना क्षेत्र के बघौना कलां निवासी शिवम राय पुत्र केदार अपने मित्र प्रदीप यादव पुत्र गुप्तेश्वर व काशी यादव पुत्र रामेश्वर (निवासी गोविन्दपुर, नरही) के साथ पेट्रोल पंप (गोविन्दपुर) पर चाय पी रहा था। आरोप है कि इसी दाैरान पहुंचे संजीव राय (निवासी सोहांव) व शिवम ठाकुर (निवासी बक्सर) ने गाली देते हुए शिवम को गोली मार दी। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।