फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused arrested in theft of Rs 13 lakh and jewellery

Ballia News: 13 लाख रुपये और जेवर चोरी में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in theft of Rs 13 lakh and jewellery
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बराइच गांव में घर में घुसकर 13 लाख रुपये नकद और जेवर चोरी करने के मामले में भीमपुरा और नगरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार को सूरज कुमार को नगरा थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी मऊ जिले का निवासी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के अनुसार, बराइच गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने 22 जनवरी को भीमपुरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि रात करीब दो बजे अज्ञात चोर पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुस आए। चोरों ने बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर 13 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात चुरा लिए। इस दौरान परिवार की एक महिला ने चोरी करते हुए आरोपियों को देख लिया था, लेकिन डर के कारण वह कुछ बोल नहीं सकी। चोरों के जाने के बाद उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों संजय राम उर्फ डॉक्टर, अवधेश वर्मा उर्फ डॉक्टर, चंदन राम, सूरज कुमार और शीतल कुमार उर्फ छोटू उर्फ रोमी उर्फ रोहन उर्फ रोमियो के नाम प्रकाश में आने की बात कही। इनमें चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि सूरज कुमार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मऊ के विभिन्न थानों में पहले से सात मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed