फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanitation system at CHC Sikanderpur found to be in disarray

Ballia News: सीएचसी सिकंदरपुर की सफाई व्यवस्था मिली बेपटरी

Sat, 24 Oct 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system at CHC Sikanderpur found to be in disarray
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के निरीक्षण के दौरान ​चिकित्सकों से वार्ता करती राज्य महिल
सिकंदरपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर में गंदगी और घास उगी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने अस्पताल के विभिन्न विभागों, प्रसव केंद्र और वार्डों का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्डों में नियमित साफ-सफाई, बेड की चादरों की समय पर धुलाई और अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की कमियों को सूचीबद्ध कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया के नाम लिखित शिकायत और प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई की जा सके। इस दौरान सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने की मांग भी उठी। इससे मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों का चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में एलईडी लगाने की मांग

नवानगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने का मुद्दा भी उठाया गया। केंद्रों में एलईडी लाइट लगाने की मांग की गई, ताकि बच्चों और कार्यकर्ताओं को पर्याप्त रोशनी मिल सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था में सुधार, डिजिटल एक्सरे मशीन की उपलब्धता और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed