Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
After the death of Dalit youth in Rajgarh, family members created ruckus, accused police and bullies
{"_id":"675258a7eff1b26d2b0122ca","slug":"after-the-death-of-dalit-youth-in-rajgarh-family-members-created-ruckus-accused-police-and-bullies-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2388376-2024-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ में दलित युवक की मौत के बाद परिजनों का थाने में हंगामा,पुलिस और दबंगों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ में दलित युवक की मौत के बाद परिजनों का थाने में हंगामा,पुलिस और दबंगों पर लगाए गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 09:04 AM IST
Link Copied
राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दलित युवक की मौत के बाद गुरुवार की रात परिजनों ने शव को थाने में रखकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए गए।
जानकारी के अनुसार, तलेन थाना क्षेत्र के बनापुरा गांव निवासी मृतक राहुल वर्मा पिता गणेश वर्मा के भाई ने आरोप लगाया कि 3 दिसंबर को मजदूरी को लेकर हुए विवाद में गांव के दो व्यक्तियों राकेश और अर्जुन पाटीदार ने राहुल के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत लेकर जब वह थाने गया तो पुलिस ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की, बल्कि उसके साथ ही मारपीट कर दी। घटना के बाद गुरुवार को राहुल के पेट में अचानक दर्द हुआ। बाद में शाजापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुरुवार की रात मृतक के परिजन शव को लेकर तलेन थाने पहुंचे और दबंगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए।
घटनाक्रम के बाद राजगढ़ एसपी ने देर रात प्रेस नोट जारी कर आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को मृतक राहुल वर्मा के खिलाफ ग्रामीणों ने शराब के नशे में अभद्रता करने की शिकायत की थी। घटना के दिन का वीडियो भी प्राप्त हुआ है, जिसमें मृतक के घरवाले उसे सड़क से घर की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राहुल राह चलते लोगों से भी अभद्रता करता दिखा।
उस दिन राहुल का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें डॉक्टर ने अत्यधिक शराब का सेवन करने की पुष्टि की थी। गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत पर राहुल इकलेरा अस्पताल गया, लेकिन शाजापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तलेन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।