{"_id":"69d206510d0d063be00c299a","slug":"video-residents-stage-protest-in-greater-noida-west-demanding-metro-connectivity-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो की मांग फिर तेज, सेक्टर-71 मेट्रो पिलर पर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो की मांग फिर तेज, सेक्टर-71 मेट्रो पिलर पर लोगों का प्रदर्शन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:20 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर रविवार को लोगों का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और विभिन्न सोसायटियों के लोगों ने नोएडा सेक्टर-71 मेट्रो पिलर के पास प्रदर्शन कर जल्द मेट्रो परियोजना को मंजूरी देने और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन के नाम पर अब भी लोगों को बसों, ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऑफिस समय में सड़कों पर भारी जाम और यात्रियों की परेशानी आम बात हो गई है। लोगों ने कहा कि वर्षों से मेट्रो का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। पूर्व में भी कई बार आश्वासन तो दिया लेकिन धरातल पर काम नहीं उतर सका। प्रदर्शन में अन्य सेक्टरों के लोगों ने भी शामिल होकर मांग की।मंजूरी न मिलने तक हर सप्ताह प्रदर्शन करने का निर्णय भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।