सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA approves 15 projects in eight districts

UP: यूपी रेरा ने आठ जिलों में दी 15 परियोजनाओं को मंजूरी, प्रदेश में 3043 फ्लैट्स... 50 शॉप होंगे तैयार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:14 PM IST
UP RERA approves 15 projects in eight districts
उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश में रियल एस्टेट विकास को नई दिशा देने के लिए शुक्रवार को एक और बड़ा कदम उठाया। लखनऊ में आयोजित रेरा की 187वीं बैठक में आठ जिलों की 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं में लगभग 2,434 करोड़ का निवेश होगा। बैठक की अध्यक्षता यूपी. रेरा के अध्यक्ष संजय भूस रेड्डी ने की। बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं में 3,043 फ्लैट्स, 98 प्लॉट्स और 50 शॉप शामिल हैं। इनमें से अधिकांश परियोजनाएं आवासीय हैं। जबकि कुछ व्यावसायिक योजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं। निवेश रियल एस्टेट क्षेत्र को गति मिलेगी। साथ ही रोजगार, व्यापार और स्थानीय उद्योगों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। लखनऊ में दो, शाहजहांपुर में तीन, मथुरा में दो, मुरादाबाद में दो, गाजियाबाद में दो, जबकि हापुड़, नोएडा और झांसी में एक-एक परियोजना को मंजूरी मिली है। व्यावसायिक परियोजनाएं मुख्य रूप से मुरादाबाद, गाजियाबाद और हापुड़ में प्रस्तावित हैं, जो औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। शाहजहांपुर जिले को सबसे अधिक तीन परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। यहां स्वीकृत परियोजनाएं मुख्य रूप से आवासीय हैं। वहीं पीतल उद्योग के लिए प्रसिद्ध मुरादाबाद में दो एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं में आधुनिक अपार्टमेंट्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और ऑफिस स्पेस तैयार किए जाएंगे। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मथुरा में भी दो नई आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य तीर्थाटन और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है। गाजियाबाद और हापुड़ में स्वीकृत व्यावसायिक परियोजनाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक परिदृश्य को नई दिशा देंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के समीप होने के कारण निवेशकों के लिए ये क्षेत्र पहले से ही आकर्षण का केंद्र हैं। जिससे परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की संभावना बढ़ जाती है। निर्माण कार्यों से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। साथ ही, सीमेंट, स्टील, पेंट, विद्युत उपकरण, फर्नीचर, टाइल्स, परिवहन और वित्तीय सेवाओं जैसे सहायक उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूस रेड्डी का कहना है कि निवेश निर्माण उद्योग को नई मजबूती देगा और राज्य की अर्थव्यवस्था तथा रोजगार दोनों को ऊंचाइयाँ प्रदान करेगा। पारदर्शी प्रणाली से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर परियोजना नियमों के अनुरूप और खरीदारों के हित में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla: कांग्रेस ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद, पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

31 Oct 2025

VIDEO: एटा में सरदार पटेल जयंती पर पुलिस ने निकाली रन फॉर यूनिटी

31 Oct 2025

महिंदर कौर की सांसद कंगना रनौत को चुनौती कहा अदालत में जारी रहेगी लड़ाई

KGMU कन्वेंशन सेंटर में 59वें ICAA आईकॉन सम्मेलन का आयोजन, प्रो सूर्यकांत ने किया लोगों को संबोधित

31 Oct 2025

लखनऊ में फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

31 Oct 2025
विज्ञापन

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली…लूटी गई नकदी बरामद

31 Oct 2025

कानपुर: राजा पुरवा वार्ड- 64 की सड़क पर पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं लोग

31 Oct 2025
विज्ञापन

Meerut: मलबा देखते ही छलके आंसू! सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों को राहत का इंतजार

31 Oct 2025

Meerut: वेटरंस नोड शाखा में शौर्य संगम सम्मिट का आयोजन, वीर नारियों को किया गया सम्मानित

31 Oct 2025

VIDEO: आलू के बीज वितरण में किस तरह हो रही धांधली...किसान से सुनिए

31 Oct 2025

VIDEO: पैसा जमा होने के बाद भी नहीं मिल रहा बीज...किसानों में गुस्सा, सुनें क्या कहा

31 Oct 2025

VIDEO: श्रीकृष्ण और सुदामा चरित का प्रसंग सुन भावुक हुए लोग

31 Oct 2025

VIDEO: सरदार पटेल जयंती पर निकली रन फॉर यूनिटी, एकता और भाईचारे का संदेश

31 Oct 2025

VIDEO: सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आगाज, मंत्री और डीएम ने दिखाई हरी झंडी

31 Oct 2025

VIDEO: जिला अस्पताल में बंद मिलीं अल्ट्रासाउंड मशीन, डीएम के निरीक्षण में खुल गई पोल

31 Oct 2025

VIDEO: आगरा जिलाधिकारी ने सरदार पटेल जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

31 Oct 2025

VIDEO: फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन राणे के लिए ऐसी दीवानगी...प्रशंसकों ने घेर लिए, देखें वीडियो

31 Oct 2025

VIDEO: मेटरनिटी होम का शुभारंभ, 50 रुपये के पर्चे पर होगा उपचार

31 Oct 2025

हरिद्वार में सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

31 Oct 2025

मिशन शक्ति कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में किया जागरूक

31 Oct 2025

भारत की अखंडता और एकता की शपथ ली, कर्णप्रयाग में लौह पुरुष को दी गई श्रद्धांजलि

31 Oct 2025

Kanpur News: मां ने रुपयों के लिए करवा दी बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

31 Oct 2025

Rudrapur: बदलते मौसम में वायरल और खांसी के मरीज बढ़े

वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नाहन में हुआ रन फॉर यूनिटी आयोजित

31 Oct 2025

Kangra: राष्ट्रीय एकता दिवस पर संसारपुर टैरेस ने मैराथन का आयोजन

31 Oct 2025

Almora: अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की वार्षिक कार्यशाला शुरू

31 Oct 2025

बागेश्वर में युवा महोत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और भाषण में कंट्रीवाइड के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

31 Oct 2025

तीन नए कानून के बारे में पुलिस अधिकारियों ने जन मानस को दी जानकारी

31 Oct 2025

रन फॉर युनिटी में दौड़े अफसर, कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारियों ने लिया हिस्सा

31 Oct 2025

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिलासपुर जिला पुलिस ने किया दाैड़ का आयोजन

31 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed