{"_id":"69046a927ca8e4fef004eb94","slug":"kanpur-news-mother-got-her-son-murdered-for-money-police-arrested-her-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मां ने रुपयों के लिए करवा दी बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मां ने रुपयों के लिए करवा दी बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Fri, 31 Oct 2025 01:21 PM IST
बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में हुए प्रदीप हत्याकांड ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार को हत्या की साजिश में शामिल मृतक की मां ममता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि रुपये और प्रेमी के मोह में उसने अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रची थी।
26 अक्तूबर की रात 23 वर्षीय प्रदीप की हत्या कर शव कानपुर–इटावा हाईवे पर डेरापुर क्षेत्र के बलहरामऊ के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने पहले दो आरोपियों—मयंक उर्फ ईशू और उसके भाई ऋषि कटियार—को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर ममता का नाम सामने आया।
ममता ने बताया कि पति संदीप की चार साल पहले मौत के बाद उसके पड़ोसी मयंक से अवैध संबंध बन गए थे। वह उसके साथ रहना चाहती थी, पर मयंक ने शादी से इनकार कर अपने भाई ऋषि की शादी करवा दी। बेटे प्रदीप ने कई बार मां को मयंक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद वह दूर हो गया और आंध्र प्रदेश में पानी पूरी बेचने लगा।
ममता और मयंक ने प्रदीप के नाम पर चार बीमा पॉलिसियां कराईं — जिनकी रकम क्रमशः चार, छह, आठ और पंद्रह लाख रुपये थी। योजना बनी कि प्रदीप की हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाया जाए, ताकि बीमा क्लेम मिल सके। दिवाली पर घर लौटे प्रदीप को 26 अक्तूबर की रात मयंक और ऋषि ने शराब पिलाई और नशे में हथौड़ी से सिर पर वारकर हत्या कर दी। शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया।
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि जांच में पॉलिसियों में प्रदीप की जगह मयंक का मोबाइल नंबर पाया गया, जिससे पुलिस को सुराग मिला। तीनों आरोपियों — ममता, मयंक और ऋषि — को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। परिजन मां की इस करतूत से स्तब्ध हैं और उसे कोस रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।