{"_id":"676034d83028e3d3c709a6a1","slug":"video-with-help-of-gautam-buddha-nagar-civil-bar-association-86-farmers-got-bail","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौतमबुद्ध नगर दीवानी बार एसोसिएशन की मदद से 86 किसानों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौतमबुद्ध नगर दीवानी बार एसोसिएशन की मदद से 86 किसानों को मिली जमानत
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:40 PM IST
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत 86 किसानों को सोमवार को जमानत मिल गई है। रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द यह किसान जेल से बाहर आएंगे। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में दर्ज किसानों के खिलाफ एक मुकदमें में सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 42 अभियुक्तों को जमानत दे दी है। अभियुक्त पर सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, शांति भंग करने, और आम जनमानस के आवागमन को बाधित करने जैसे गंभीर आरोप थे। अभियोजन पक्ष ने विरोध करते हुए अभियुक्त को जमानत न देने की अपील की, लेकिन अभियुक्तों के वकील व दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किलों पर लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।