{"_id":"675fe70f9a4fdfd81f0d30b4","slug":"video-igmc-contract-workers-protested-by-leaving-work-after-not-getting-salary-for-two-months","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्करों ने काम छोड़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्करों ने काम छोड़कर किया प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:08 PM IST
आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन संबंधित सीटू ने सोमवार को आईजीएमसी में दोपहर बाद काम ठप कर दिया। सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी अस्पताल परिसर के बाहर निकले और प्रबंधन, ठेकेदार और सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत 150 कर्मचारियों दो महीने की तनख्वाह नहीं मिली है। इस वजह से उन्हें परिवार का पालन-पोषण और कमरों का किराया देना काफी मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नही होती है तो अब हड़ताल भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।