{"_id":"69172e822932f9e08e008488","slug":"video-bjp-workers-celebrated-nda-victory-in-bihar-assembly-in-nuh-2025-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की अप्रत्याशित जीत पर मनाया जोरदार जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की अप्रत्याशित जीत पर मनाया जोरदार जश्न
राहुल तिवारी
Updated Fri, 14 Nov 2025 06:58 PM IST
Link Copied
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की अप्रत्याशित और महत्वपूर्ण जीत का जश्न शुक्रवार को नूंह में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सुबह से एनडीए के पक्ष में रुझान आते ही कार्यकर्ताओं का कार्यालय में जमावड़ा शुरु हो गया और पल-पल की अपडेट कार्यालय में बैठकर एक-दूसरे के साथ जोश से साझा करते रहे। जल्द ही यह उत्सव स्थल रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़ों की थाप और विजय गीतों की गूंज से सराबोर हो उठा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिलकर मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर महामंत्री रमेश मानूवास, हेमराज शर्मा, बीरपाल कालियाका, मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, मुनेश फौजी, सोनू नागपाल, थान सिंह कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए जीत की खुशी साझा की। पार्टी कार्यालय में उत्साह का आलम इतना था कि माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।