{"_id":"69ef8061e2ff1c0a080c58d5","slug":"video-cow-protection-group-demands-declaring-cow-as-mother-of-nation-in-nuh-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गो संरक्षण दल ने नूंह में की राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो संरक्षण दल ने नूंह में की राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
नूंह जिले में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को गौ रक्षा दल और जिला गो संयोजक टीम के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे। नूंह, तावडू, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना में एसडीएम के माध्यम से यह ज्ञापन सौंपकर गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई गई।
नूंह में हरियाणा गौ-सेवा आयोग के सदस्य सुरेंद्र प्रताप देशवाल, गौरक्षा दल मेवात के अध्यक्ष बलजीत सिंह उजीना, गौभक्त मास्टर प्रभाती लाल, गोशाला समिति के अध्यक्ष जगदीश भाटी सहित कई पदाधिकारियों ने तहसीलदार नूंह, तावडू में एसडीएम जितेंद्र गर्ग, फिरोजपुर झिरका में एसडीएम लक्ष्मीनारायण तथा पुनहाना में एसडीएम की मार्फत ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।