{"_id":"691f1c2a49cc76e67d0901e2","slug":"video-district-town-planner-department-bulldozer-action-on-illegal-colonies-in-nuh-2025-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nuh: अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार विभाग का बुलडोज़र, 6 एकड़ में किए गए निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh: अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार विभाग का बुलडोज़र, 6 एकड़ में किए गए निर्माण ध्वस्त
राहुल तिवारी
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:18 PM IST
Link Copied
नूंह जिले में बीवा रोड से अलीपुर तिगरा क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि पर अवैध कॉलोनी निर्माण के बढ़ते मामलों पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को बुलडोज़र चलाया। पिछले कई दिनों से कॉलोनाइजर द्वारा लगातार खेतों में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसकी शिकायतें विभाग तक पहुंच रही थीं। संबंधित टीम ने कई बार नोटिस भी जारी किए, लेकिन उसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं रुके। अंततः विभागीय टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अलीपुर तिगरा क्षेत्र में तोड़फोड़ अभियान चलाया। जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील फिरोजपुर झिरका के शहरी क्षेत्राधिकार में आने वाले इस इलाके में करीब 6 एकड़ कृषि भूमि पर विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। पहली कॉलोनी राजस्व संपदा फिरोजपुर झिरका में स्थित थी, जिसका क्षेत्रफल लगभग 4 एकड़ था। अभियान के दौरान यहां बनी 2 सीमा दीवारें, 4 डीपीसी, एक निर्माणाधीन ढांचा और मिट्टी की सड़क नेटवर्क को जगह-जगह से खोदा गया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।