Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Gunshot fired during a clash between two groups in Dukheri village, Ambala; a dispute had also occurred in the village two days earlier.
{"_id":"6a3263828165c84c4d0b4a32","slug":"video-gunshot-fired-during-a-clash-between-two-groups-in-dukheri-village-ambala-a-dispute-had-also-occurred-in-the-village-two-days-earlier-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में दुखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में चली गोली, 2 दिन पहले भी गांव में हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में दुखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में चली गोली, 2 दिन पहले भी गांव में हुआ था विवाद
दुखेड़ी गांव में बुधवार सुबह 12 बजे दो पक्षों के बीच आपसी झगड़े के दौरान केशव(19) को गोली लग गई। पेट में गोली लगने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पेट में गोली लगने पर खून से लथपथ में केशव को उपचार के लिए अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां केशव का ऑपरेशन हुआ। उधर, गांव में पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बताया जाता है कि दुखेड़ी गांव में ही गली के ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था।
उस समय तो मामला शांत हो गया था। बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसी बीच एक हमलावर ने केशव के पेट में गोली मार दी। हमलावर व पीड़ित आपस में दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। सीआईए, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंच गई है व एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।