Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Massive Chaos at CUET Exam Center in Ambala: Paper Delayed by Two and a Half Hours Due to Server Outage; Parents Express Outrage.
{"_id":"6a1a871d0bbc826ec00a026c","slug":"video-massive-chaos-at-cuet-exam-center-in-ambala-paper-delayed-by-two-and-a-half-hours-due-to-server-outage-parents-express-outrage-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में सीयूईटी परीक्षा केंद्र में भारी अव्यवस्था, सर्वर डाउन होने से ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ पेपर, अभिभावकों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में सीयूईटी परीक्षा केंद्र में भारी अव्यवस्था, सर्वर डाउन होने से ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ पेपर, अभिभावकों ने जताया रोष
दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित डिजिटल जोन में आयोजित सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा का सर्वर ढाई घंटे ठप रहा। सुबह 9 बजे दो घंटे के लिए शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रदेशभर से आए छात्रों को 8 बजे ही एंट्री मिल गई। बाद में अभिभावकों को पता चला कि परीक्षा सर्वर डाउन होने के कारण शुरू ही नहीं हो पाई। रोष जताने के बाद 11 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा शुरू हुई। ऐसे में ढाई घंटे तक सेंटर के भीतर ही छात्र परेशान होते रहे। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और अभिभावकों को शांत करवाया। वहीं अभिभावकों ने सेंटर में फैली अव्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि छात्र भीतर बैठे हैं लेकिन सेंटर की तरफ से उन्हें बताया तक नहीं गया कि परीक्षा शुरू ही नहीं हुई है। न पीने का पानी व न रिफ्रेशमेंट की कोई व्यवस्था थी। आखिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिफ्रेशमेंट व पानी दिया। बता दें कि सीयूईटी की परीक्षा का पहला चरण अप्रैल माह में हुआ था व दूसरे चरण के तहत शनिवार को परीक्षा है। इसके लिए प्रदेशभर से छात्र पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।