{"_id":"6999ac55ef40e231140a2298","slug":"video-cultural-program-organized-on-international-mother-language-day-at-cblu-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के सीबीएलयू में हुआ अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के सीबीएलयू में हुआ अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के भारतीय संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर मातृ भाषा हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज व बतौर वक्ता पूर्व प्राचार्य डॉ. बुद्धदेव आर्य ने शिरकत की। कुलसचिव डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि जन्म के बाद बच्चा मां से सीखता है। मातृ भाषा मां की भाषा है। हम सपने केवल अपनी मातृ भाषा में ही देख सकते हैं और उन्हें साकार कर सकते हैं। मातृ भाषा से गौरव की अनुभूति होती है। पूर्व प्राचार्य डॉ. बुद्धदेव आर्य ने कहा कि महत्व भाषा का नहीं बल्कि मातृ का है। मां की गोद में बच्चे को कोई दुख नहीं हो सकता। विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि मातृ भाषा में मातृ शब्द भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। बालक के मानस का सबसे अधिक विकास उसकी मातृ भाषा में होता है। मातृ भाषा स्व का बोध कराती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।