{"_id":"69995c1bc15a45dafd0866a1","slug":"video-board-of-technical-education-launches-pre-registration-portal-for-leet-pat-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तकनीकी शिक्षा बोर्ड में लीट-पैट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: तकनीकी शिक्षा बोर्ड में लीट-पैट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अभ्यर्थी बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की प्रवेश परीक्षा के लिए करीब पांच माह पहले ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण का फायदा अभ्यर्थियों को मई-जून में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के दौरान किए जाने वाले आवेदनों में मिलेगा। इस दौरान जब भी तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट-पैट के लिए आवेदन मांगेगा, तो पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनके दर्शाए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आई पर मैसेज भेजेगा। इसमें लीट-पैट के आवेदन और परीक्षा संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए विद्यार्थियों को अपना परिचय देना होगा। इसमें उनके एड्रेस से लेकर कौन सी कक्षा में पढ़ रहा है आदि की जानकारी मुहैया करवानी होगी। वहीं अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित भरना होगा।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।