{"_id":"69c3cf846e0e06548b0207ba","slug":"video-farmer-dies-in-road-accident-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू में रॉन्ग साइड से आई पिकअप ने ली किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू में रॉन्ग साइड से आई पिकअप ने ली किसान की जान
गांव ढिगावा के निकट आर्य इंस्टिट्यूट के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोविंदपुरा से ढिगावा की ओर जा रही एक बाइक को भिवानी की तरफ से रॉन्ग साइड में आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत लोहारू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद धर्मेंद्र (उम्र करीब 40 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल विनोद की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।