फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Former Agriculture Minister says: If the Congress has faith in democracy, then its five MPs and 37 MLAs should resign and go to the people.

पूर्व कृषि मंत्री बोले: कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा है तो पांचों सांसद और 37 विधायक इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं

Sun, 18 Oct 2026 06:28 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:28 PM IST
Former Agriculture Minister says: If the Congress has faith in democracy, then its five MPs and 37 MLAs should resign and go to the people.
भिवानी। हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर बार-बार चुनावी हार को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। भिवानी स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने वोट चोरी और एसआईआर को लेकर कांग्रेस के अभियान पर पलटवार किया। साथ ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस छोड़ने की नसीहत भी दी। जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस कई राज्यों में लंबे समय से चुनाव हारती आ रही है, जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर का मुद्दा हाल में चर्चा में आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनावी हार को बेबुनियाद साबित करने के लिए विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं। राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दलाल ने कहा कि भारत में राजशाही नहीं, बल्कि लोकतंत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था के बजाय राजशाही मानसिकता को दर्शाती है। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा से जुड़े वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए जेपी दलाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने नेताओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपने स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस छोड़ने पर विचार करना चाहिए। हरियाणा में कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए दलाल ने कहा कि यदि पार्टी को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, तो उसके पांचों सांसद और 37 विधायक इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि इससे जनता की राय सामने आ जाएगी। पोस्टल बैलेट में जीत और ईवीएम में हार को लेकर कांग्रेस के बयानों पर भी जेपी दलाल ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे बयानों के जरिए जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। एसआईआर और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। जेपी दलाल के बयान से हरियाणा की राजनीति में दीपेंद्र हुड्डा को लेकर भी नई बहस छिड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली: अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

18 Oct 2026

नारनौल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

टोहाना में बैटरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, काबू पाने में जुटा प्रशासन

18 Oct 2026

दुर्गा अष्टमी पर भीमेश्वरी माता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना

18 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर टोहाना में लगा फ्री मेडिकल कैंप

18 Oct 2026
विज्ञापन

मायावती ने की जमकर तारीफ, अब आकाश के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन

18 Oct 2026

Video: लखनऊ में एंटी करप्शन थाने की जमीन पर कब्जे का प्रयास, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

18 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ के बीकेडी चौराहा पर जनता ही जनार्दन शिविर का आयोजन

18 Oct 2026

कानपुर: गड्ढों में तब्दील हो गया था नहर पटरी मार्ग, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया मोटरेबल बनाने का काम

18 Oct 2026

कानपुर: रामादेवी फ्लाईओवर पर बेकाबू डंपर डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे वाहन सवार

18 Oct 2026

मंडी के जसप्रीत पाल बने हिमाचल के पहले बाइसिकल मेयर, पहाड़ी रास्तों पर साइकिल से तय कर चुके हैं 33 हजार किलोमीटर से अधिक सफर

18 Oct 2026

चंबा कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कम रही विद्यार्थियों की उपस्थिति, पंजीकृत 69 में से केवल 21 पहुंचे

18 Oct 2026

VIDEO: आगरा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने उमड़े अभ्यर्थी, दिखा उत्साह

18 Oct 2026

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता में दो किन्नर गिरफ्तार

18 Oct 2026

बिलासपुर: झंडूता बाजार में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर ढाई किलो चांदी ले उड़े चोर, पांच लाख रुपये का नुकसान

18 Oct 2026

आठ साल भाजपा में रहने के बाद यशपाल बेनाम ने भाजपा को कहा अलविदा

18 Oct 2026

Video: अयोध्या में अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

18 Oct 2026

Video: मजहब से ऊपर भाईचारे की मिसाल बनी परंपरा, 25 फुट ऊंचे दस सिर वाले रावण का पुतला तैयार

18 Oct 2026

Video: रायबरेली में मिढुरिन माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

18 Oct 2026

Video: सपा नेताओं को रावण के रूप में दिखाने वाले पोस्टर पर अतुल सिंह ने रखी अपनी राय

18 Oct 2026

फर्रुखाबाद: कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर मिला शव, तंबाकू श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

18 Oct 2026

हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग, कमला नेहरू पार्क में जुटे कर्मचारी

18 Oct 2026

बीके अस्पताल के मुख्य द्वार पर बनेगी चौड़ी सड़क, दो द्वार बनाने की तैयारी

18 Oct 2026

झुककर घरेलू काम करने से बढ़ रहा कमर दर्द, पुरुषों से ज्यादा महिलाएं परेशान

18 Oct 2026

सोनीपत में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़ा विद्यार्थियों का उत्साह

18 Oct 2026

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए हिसार दिखा उत्साह, 604 विद्यार्थी हैं पंजीकृत

18 Oct 2026

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां को दी श्रद्धांजलि

चंबा में गोवंश के अवशेष मिलने पर विहिप अध्यक्ष नाराज, बोले- दोषियों पर कार्रवाई हो, विरोध करने वालों के साथ भी बरती जाए निष्पक्षता

18 Oct 2026

VIDEO: आगरा के तीन दोस्तों की माैत, थार से मसूरी के लिए निकले थे पांच युवक; दो गंभीर घायल

18 Oct 2026

कुल्लू में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे छह विद्यार्थी, 70 ने भरे थे आवेदन फॉर्म

18 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed