{"_id":"6ad4c268f01ce2712204c484","slug":"video-in-loharu-monkeys-attacked-a-mobile-shopkeeper-the-incident-was-captured-on-cctv-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू में बंदरों ने मोबाइल दुकानदार पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू में बंदरों ने मोबाइल दुकानदार पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
भिवानी। लोहारू शहर में बंदरों का उत्पात लगातार लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शहर के बस स्टैंड, पार्कों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। बंदरों के कारण अब लोगों में भय का माहौल बनने लगा है। इसी बीच मोबाइल दुकानदार सचिन पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घायल सचिन को उपचार के लिए लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल दुकानदार सचिन अपनी दुकान पर साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान करीब 10 से 15 बंदरों का झुंड वहां आ पहुंचा। अचानक झुंड में शामिल दो बंदरों ने सचिन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से सचिन के हाथ में चोट आई। अचानक हुए इस हमले से वहां बैठे उसके साथी घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद सचिन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
-----------------------------------------
बस स्टैंड और पार्कों में भी घूमते हैं बंदरों के झुंड
स्थानीय लोगों के अनुसार, लोहारू शहर के बस स्टैंड, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों के झुंड अक्सर दिखाई देते हैं। इन स्थानों पर आमजन, दुकानदारों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बंदरों द्वारा किसी व्यक्ति पर हमला करना लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बंदर भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति पर भी हमला कर सकते हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
-----------------------------------------------------------
स्थानीय प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की अपील
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि शहर में घूम रहे बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द रेस्क्यू अभियान चलाया जाए। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों के झुंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
---------------------------------------------------------
वर्सन:::::
बंदरों को पकड़वाने के नगर पालिका द्वारा प्रक्रिया चलाई जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बंदरों के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
-तेजपाल तंवर सचिव नगरपालिका लोहारू
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।