Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Grandfather and grandson killed in road accident in Bhiwani; two youths critically injured
{"_id":"6ad73052734f15dc3106561c","slug":"video-grandfather-and-grandson-killed-in-road-accident-in-bhiwani-two-youths-critically-injured-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, दो युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, दो युवक गंभीर घायल
भिवानी-जींद मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के नजदीक सोमवार रात कार और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गांव मिताथल निवासी रिश्ते में दादा-पोता लगने वाले दो लोगों की मौत हो गई, जबकि रोहतक निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतकों की पहचान गांव मिताथल निवासी सत्यनारायण (68) और गांव मिताथल के निवासी, फिलहाल भिवानी की कीर्ति नगर कॉलोनी में रह रहे सनूप (28) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में रोहतक के प्रीत विहार निवासी दीपांशु और रामगोपाल कॉलोनी निवासी आशीष घायल हो गए। गांव मिताथल के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने बताया कि कार सवार लोग सोमवार रात भिवानी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तिगड़ाना मोड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सनूप और सत्यनारायण की मौत हो गई, जबकि दीपांशु और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले सनूप के पिता राजपाल हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। सनूप का एक छोटा भाई भी है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है। हादसे के बाद मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, सत्यनारायण के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। वह खेती-बाड़ी करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।