Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
SFI and DYFI staged a protest in Bhiwani and burned an effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.
{"_id":"6ad74048cb32da85fe0b4be6","slug":"video-sfi-and-dyfi-staged-a-protest-in-bhiwani-and-burned-an-effigy-of-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में एसएफआई और डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में एसएफआई और डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
दशहरा पर्व पर मंगलवार को भिवानी में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की ओर से प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर चुनाव आयोग के खिलाफ रोष जताया। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय आईपीएल मैच के अंपायर की तरह काम कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि देशभर में करोड़ों मतदाताओं के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार देश के स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से मिला है और इसे किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और ईवीएम सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शी जांच करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एसएफआई के जिला सचिव अनुराग ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए, लेकिन संगठन का आरोप है कि आयोग एक पक्ष के एजेंट की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों के मतदान अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।