Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, police conducted foot patrols to monitor markets and main thoroughfares, and increased security for the festive period.
{"_id":"6ad740624a6f1728930b6827","slug":"video-in-bhiwani-police-conducted-foot-patrols-to-monitor-markets-and-main-thoroughfares-and-increased-security-for-the-festive-period-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पुलिस ने पैदल गश्त कर बाजारों व मुख्य मार्गों की निगरानी की, त्योहार पर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पुलिस ने पैदल गश्त कर बाजारों व मुख्य मार्गों की निगरानी की, त्योहार पर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा
सोमवार रात को पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की। इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
त्योहारों पर सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता
पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि रात्रि पैदल गश्त सहित अन्य सुरक्षा उपायों को आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा, ताकि नागरिक सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। जिला पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।