Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, DC Sahil Gupta listened to the grievances of villagers during a night-halt programme in Khanak.
{"_id":"6ae1932fe5d587c0070b68fc","slug":"video-in-bhiwani-dc-sahil-gupta-listened-to-the-grievances-of-villagers-during-a-night-halt-programme-in-khanak-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में डीसी साहिल गुप्ता ने खानक में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में डीसी साहिल गुप्ता ने खानक में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
तोशाम उपमंडल के गांव खानक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता रात्रि ठहराव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एसपी मयंक मिश्रा भी मौजूद रहे। डीसी गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने बिजली निगम के अधिकारियों को गांव के सब हेल्थ सेंटर में टेस्टिंग मशीन के लिए तुरंत प्रभाव से बिजली मुहैया करवाने के निर्देश दिए ताकि जरूरतमंद लोगों के ब्लड और एक्सरे आदि टेस्ट यहीं पर हो सकें। इसी प्रकार से डीसी ने ग्रामीणों के मांग पर गांव एमएसमई के माध्यम से फिजिबिलिटी के अनुरूप कोई न कोई कुटीर उद्योग स्थापित करवाने का आश्वासन दिया ताकि ग्रामीणों को वहां पर काम मिल सके। डीसी ने कहा कि खानक के अंदर से तोशाम-हिसार मार्ग को सीसी बनवाया जाएगा। वहीं डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव में आई ग्रामीणों की समस्याओं पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 15 दिन के अंदर-अंदर भिजवाना सुनिश्चित करें। वहीं दूसरी ओर डीसी और एसपी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे युवाओं को ड्रग्स आदि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखें। नशे पर अंकुश लगाने को लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखें और गांव में गैर कानूनी गतिविधियों के बारे में तुरंत प्रभाव से जिला प्रशासन को सूचित करें।
डीसी गुप्ता के समक्ष ग्रामीणों ने गली निर्माण, खानक माइनर की सफाई व पर्याप्त पानी मुहैया करवाने, बिजली पोल लगवाने, परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दुरुस्त करवाने, मकान के लिए सहायता राशि दिलवाने, पेंशन बनवाने, गांव में रोजगार के लिए अन्य अवसर पैदा करवाने, गांव में पीएचसी का निर्माण करवाने, ओवर लोडिंग डंपर व ट्रकों पर कार्रवाई करवाने, अरावली पर्वत श्रृंखला क्षेत्र का संरक्षण करने, गांव में कम्यूनिटी सेंटर में प्रयोग हो रही घटिया निर्माण सामग्री की जांच करवाने, गांव में सीएसआर के तहत अधिक से अधिक राशि का गांव में सुविधाओं के प्रयोग पर खर्च करवाने आदि मुख्य मांगे रखी। डीसी ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों से समस्याओं के बारे में जवाब तलब किया और निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी 15 दिन के अंदर-अंदर कार्रवाई रिपोर्ट उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।