Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Leaders of the ruling and opposition parties started gathering at the protest of the family and villagers in the Bhiwani female teacher murder case
{"_id":"68a039b4528204b6df05467d","slug":"video-leaders-of-the-ruling-and-opposition-parties-started-gathering-at-the-protest-of-the-family-and-villagers-in-the-bhiwani-female-teacher-murder-case-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के महिला शिक्षिका हत्याकांड में परिजनों व ग्रामीणों के धरने पर जुटने लगे सत्ता व विपक्ष के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के महिला शिक्षिका हत्याकांड में परिजनों व ग्रामीणों के धरने पर जुटने लगे सत्ता व विपक्ष के नेता
ढाणी लक्ष्मण की महिला शिक्षिका मनीषा की हत्या मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सिंघानी में चल रहे परिजनों व ग्रामीणों के धरने पर सत्ता और विपक्ष के नेताओं का जुटना भी शुरू हो गया है। शनिवार को पूर्व कृषिमंत्री जयप्रकाश दलाल, पूर्व विधायक सूखबीर मांढी पहुंचे। जबकि लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी सहित कई नेता पहुंचे। वहीं जनसंगठनों से कामरेड ओमप्रकाश, कमल प्रधान, जनवादी महिला समिति की टीम भी पहुंची। हांसी की नशा मुक्ति अभियान की ब्रांड अंबेसडर सियाज पूनिया धरने के बीच पहुंची। किसान नेता रवि आजाद ने भी धरना पर पहुंच कर समर्थन दिया। शुक्रवार को दिनभर धरना चला। जिस पर नेताओं ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और बेटी की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। इस दौरान वक्तओं ने पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।