{"_id":"695a547b1eddd9a24d0a46d4","slug":"video-louis-brailles-birth-anniversary-celebrated-with-differently-abled-children-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कॉस्मेटिक एसोसिएशन ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई लुईस ब्रेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कॉस्मेटिक एसोसिएशन ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई लुईस ब्रेल की जयंती
मिनी बाईपास के नजदीक स्थित दिव्यांग स्वाभिमान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रांगण में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉस्मेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुईस ब्रेल की जयंती बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कॉस्मेटिक एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक बंसल ने दीप प्रज्वलित कर लुईस ब्रेल को नमन किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए लुईस ब्रेल के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके ऐतिहासिक आविष्कार के बारे में विस्तार से बताया। बंसल ने कहा कि लुईस ब्रेल ने स्वयं बचपन में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी, लेकिन उन्होंने अपनी दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में छह बिंदुओं वाली ऐसी लिपि (ब्रेल लिपि) तैयार की, जिसने दुनिया भर के दृष्टिहीन लोगों के लिए शिक्षा और ज्ञान के द्वार खोल दिए। आज अगर हमारे दृष्टिबाधित बच्चे पढ़-लिखकर ऊंचे पदों पर आसीन हो रहे हैं, तो इसका श्रेय लुईस ब्रेल के अटूट साहस और उनकी बुद्धिमता को जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।