Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
My Village, My Pride: Village Development and Major Issues Resound at the 'Chaupal' Program in Bhiwani
{"_id":"69f085ed10df88b5540dc16d","slug":"video-my-village-my-pride-village-development-and-major-issues-resound-at-the-chaupal-program-in-bhiwani-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: भिवानी में चौपाल कार्यक्रम में गूंजे गांव के विकास व बड़े मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: भिवानी में चौपाल कार्यक्रम में गूंजे गांव के विकास व बड़े मुद्दे
गांव चांग स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि बंटी तंवर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने की। इस मौके पर भाईचारा ग्रूप से विजय बागड़ी, समाजसेवी आनंद ग्रेवाल, पंजाबी सभा के प्रधान डॉ रवींद्र खट्टर, पूर्व प्राचार्य मास्टर दलबीर सिंह, पूर्व हेड मास्टर जयवीर नाफरिया, बजरंग चौहान कोच सहित करीब 40 प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। चौपाल के दौरान पिछले एक सप्ताह से गांव की समस्याओं पर आधारित जो “खबरी कार्यक्रम” चलाया गया था। उसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। सभी ने सुझाव दिया कि इस प्रकार की समस्या-आधारित खबरें निरंतर रूप से प्रकाशित की जानी चाहिए। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कुछ अन्य प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर उन्हें आश्वस्त किया कि उन विषयों को भी प्राथमिकता से समाचारों में स्थान दिया जाएगा। इस पर सभी ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया तथा अमर उजाला के प्रति आभार प्रकट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।