{"_id":"6a294a33d5382b27bb0c99ba","slug":"renu-bhatia-resign-renu-bhatia-resigns-from-the-post-of-haryana-women-commission-chairperson-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Renu Bhatia Resign: रेनू भाटिया ने हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Renu Bhatia Resign: रेनू भाटिया ने हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 10 Jun 2026 04:58 PM IST
Link Copied
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेजकर अपना त्यागपत्र सौंपा और उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। यह फैसला कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ हुए विवाद के बाद सामने आया है। दरअसल, कुरुक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए रेनू भाटिया रविवार को जिला अस्पताल पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन, सीएमओ और पीएमओ को फटकार लगाई थी। इसी दौरान नर्सिंग स्टाफ से बातचीत में उन्होंने कहा था कि क्या कोई अपनी बेटी को इस तरह किसी डॉक्टर के पास अकेला छोड़ सकता है और यदि यह आपकी बेटी होती तो क्या तब भी आपका यही रवैया रहता। उनके इस बयान को लेकर नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी फैल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।