{"_id":"696e5a82f513909ea306213f","slug":"video-30-leaders-from-haryana-including-cm-nayab-saini-participated-in-national-president-nomination-process-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में सीएम समेत हरियाणा के 30 नेता हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में सीएम समेत हरियाणा के 30 नेता हुए शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन में हरियाणा भाजपा के 30 वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा के नेता केंद्रीय कार्यालय के सभागार में पहुंचकर नामांकन में शामिल हुए और नेताओं के हस्ताक्षर युक्त पत्र चुनाव अधिकारियों को सौंपे।
पत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डा. सुधा यादव, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कृष्ण बेदी, मंत्री विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, महीपाल ढांडा, राजेश नागर, गौरव गौतम, सांसद धर्मबीर सिंह, सांसद नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु, सुनीता दुग्गल, रेखा शर्मा, रामचंद्र जांगड़ा, किरण चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश सचिव भूपेंद्र सिंह, गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, नसीम अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नाम शामिल हैं।
सभी के हस्ताक्षरयुक्त पत्र मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डा. के लक्ष्मण और सांसद संबित पात्रा को सौंपा। इस दौरान हरियाणा के नेताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।