{"_id":"6aead8279a289e7cc106f3d8","slug":"video-talks-begin-with-representatives-of-the-sajha-morcha-joint-front-at-the-haryana-commissioners-office-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के आयुक्त कार्यालय में साझा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के आयुक्त कार्यालय में साझा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता शुरू
हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी को देखते हुए परिवहन विभाग ने फिर से वार्ता का न्योता दिया था। बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार के साथ वार्ता शुरू हो चुकी है। साझा मोर्चा में शामिल 10 कर्मचारी संगठन हड़ताल की चेतावनी दे चुके हैं।
निदेशालय ने 15 मांगों को लेकर कार्रवाई का ब्योरा किया तैयार
राज्य परिवहन विभाग के निदेशक निखिल गजराज ने हड़ताल की चेतावनी को गंभीरता से लिया। लंबित मांगों का पूरा ब्योरा तैयार किया है। निदेशालय ने 15 मांगों को लेकर कार्रवाई रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें परिवहन मंत्री अनिल विज की स्वीकृति का भी ब्योरा शामिल किया गया है। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री अमित महराना और हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान कृष्ण नोहरा ने बताया कि बुधवार को आयुक्त एवं सचिव के साथ उनके कार्यालय में बैठक में लंबित मांगों को रखा जाएगा। यदि मांगों को लेकर सहमति बनी तो ठीक है नहीं तो 5 और 6 नवंबर को हड़ताल करेंगे। यदि हड़ताल होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
इन 10 संगठनों के पदाधिकारी हैं शामिल
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक
हरियाणा रोजवेज कर्मचारी महासंघ
हरियाणा रोडवेज चालक संघ
ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ
संयुक्त कर्मचारी संघ
हरियाणा रोडवेज कर्मशाला यूनियन
हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रीयल स्टाफ
हरियाणा रोडवेज एकता यूनियन
ऑल हरियाणा रोडवेज यूनियन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।