{"_id":"6adaef5220ec68e82e0fc9e5","slug":"video-talks-with-electricity-workers-in-haryana-to-be-held-today-at-3-pm-government-has-called-them-to-chandigarh-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बिजली कर्मियों से आज तीन बजे वार्ता, सरकार ने चंडीगढ़ बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बिजली कर्मियों से आज तीन बजे वार्ता, सरकार ने चंडीगढ़ बुलाया
हरियाणा में हड़ताल पर चल रहे बिजली कर्मचारियों के साथ सरकार शुक्रवार को बातचीत करेगी। बिजली मंत्री अनिल विज ने दोपहर तीन बजे कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की बात कही है। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता रविंद्र घनघस के अनुसार, सरकार ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।
विज ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेकर ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाधान लगभग हो चुका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी बातचीत की जा चुकी है। सरकार सभी विकल्पों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
धारा 108 के इस्तेमाल की बात कही
बिजली मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। विद्युत अधिनियम की धारा 108 के तहत हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के फैसले को रद्द करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि नीति में बदलाव होता है तो इस धारा के तहत सरकार का आदेश अंतिम माना जाएगा।
शुक्रवार को होने वाली बैठक में कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल खत्म कराने पर चर्चा होगी। बैठक में निकलने वाले समाधान पर सबकी नजर रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।