{"_id":"686e6a31febe83e19603713d","slug":"video-case-of-cow-dying-due-to-electric-current-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: गोसेवकों और बिजली निगम एक्सईएन ने गिले-शिकवे किए दूर, विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: गोसेवकों और बिजली निगम एक्सईएन ने गिले-शिकवे किए दूर, विवाद सुलझा
गोसेवकों और बिजली निगम एक्सईएन अविनाश यादव के बीच चल रहा विवाद बुधवार को तीसरे दिन सुलझ गया। इससे पहले दोनों पक्षों ने बैठक की, जिसमें गिले-शिकवे दूर किए गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी।
बता दें कि सोमवार को प्रेमनगर कॉलोनी में करंट लगने से गोवंश की मौत हो गई थी। गोसेवकों ने सुबह साढ़े 6 बजे बिजली निगम को सूचित किया जबकि टीम साढ़े 9 बजे पहुंची। तब तक मृत गोवंश की गोसेवक अंतिम क्रिया कर चुके थे। इसके बाद खफा गोसेवक बिजली निगम कार्यालय स्थित एक्सईएन दफ्तर पहुंचे। वहां उन्हें एक्सईएन मौजूद नहीं मिले और वो कार्यालय के अंदर बैठ गए। लंबा इंतजार करने के बाद एक्सईएन कार्यालय में पहुंचे और वहां उनकी गोसेवकों से नोक-झोक हो गई। इसके बाद गोसेवकों ने वहीं धरना दिया ओर एक्सईएन पर धक्का मारकर कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाया।
मंगलवार को जनसंगठनों ने एक्सईएन के निलंबन की मांग के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। वहीं, बुधवार को एक्सईएन के साथ बैठक करने के लिए रिंपी फोगाट की अगुवाई में गोसेवक पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में बातचीत हुई और उनके गिले-शिकवे दूर हो गए। एक्सईएन अविनाश यादव ने कहा कि गलतफहमी की वजह से यह मसला हुआ, जो अब सुलझ चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।