{"_id":"6a76d0850e3b1d25210ff9a2","slug":"video-charkhi-dadri-city-submerged-in-rainwater-residents-angry-with-administration-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में बारिश के पानी में डूबा शहर, लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में बारिश के पानी में डूबा शहर, लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष
लगातार हुई बारिश ने शहर की सबसे पॉश एमसी कॉलोनी की तस्वीर बदल दी। जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण कॉलोनी की गलियां तालाब बन गईं और कई घरों में बारिश का पानी घुस गया।
लोगों को घरेलू सामान बचाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति से नाराज कॉलोनीवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन अब तक पानी निकासी का कोई ठोस प्रबंध नहीं कर पाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।