Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Cleaning of drains for water drainage started from Loharu Chowk in Charkhi-Dadri, the department took cognizance after the news was published in Amar Ujala
{"_id":"685f8ffb2c25d1767b098dc5","slug":"video-cleaning-of-drains-for-water-drainage-started-from-loharu-chowk-in-charkhi-dadri-the-department-took-cognizance-after-the-news-was-published-in-amar-ujala-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में लोहारू चौक से जलनिकासी के लिए नालों की सफाई शुरू, अमर उजाला में खबर लगने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में लोहारू चौक से जलनिकासी के लिए नालों की सफाई शुरू, अमर उजाला में खबर लगने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान
शहर के लोहारू चौक पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नालों की सफाई शुरू कर दी गई है। अब बारिश में चौक व पास के क्षेत्र में जलभराव नहीं होगा और उचित तरीके से पानी की निकासी हो पाएगी। इससे वाहन चालकों के साथ दुकानदारों और दो कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।
दरअसल, शहर के लोहारू चौक पर नालों का निर्माण किया गया है, लेकिन सफाई के अभाव नाले अवरुद्ध हो चुके थे और पानी को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती थी। इसके चलते थोड़ी सी बारिश में ही चौक पर दो फीट तक पानी जमा हो जाता और वाहन चालकों के पास के दुकानदारों को काफी परेशान झेलनी पड़ती थी।
अमर उजाला की ओर से 24 जून के अंक में यह मुद्दा उठाया गया और डिजिटल पर भी वाहन चालकों की परेशानी उनकी जुबानी पेश की गई। इसके बाद विधायक सुनील सांगवान ने समस्या पर संज्ञान लिया और जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
24 जून को हुई 5 एमएम बारिश से शहर का लोहारू चौक पानी से लबालब हो गया और राहगीर व वाहन चालकों के निकलने की जगह नहीं रही। लोगों की समस्या को देखकर मुद्दा उठाया गया और अब समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शुक्रवार शाम को नालों की सफाई होने की लगी और शनिवार को नालों की पूरी गाद निकाली गई। अब इनकी सफाई का कार्य जारी है और नालों के अंतिम छोर तक जेसीबी से गाद निकालकर दूषित व बारिश के पानी की निकासी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।