{"_id":"694a4e64eabdb0fdb70b8c21","slug":"video-disabled-person-burnt-alive-in-fire-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से घर में जिंदा जला दिव्यांग, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से घर में जिंदा जला दिव्यांग, हुई मौत
दादरी की विश्वकर्मा कॉलोनी में मंगलवार सुबह घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक दिव्यांग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रहलाद के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था और घटना के समय घर पर अकेला था। आग लगने की वजह बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बता दें कि प्रहलाद सिंह पिछले काफी समय से दादरी की विश्वकर्मा कॉलोनी में रहता था। वह दिव्यांग था और चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ था। मंगलवार सुबह उनका बेटा काम पर चला गया और बेटी स्कूल में चली गई। वहीं उनकी पत्नी शीला भी कम पर चली गई थी। पीछे से प्रहलाद सिंह चारपाई पर ही लेटा हुआ था। इस दौरान आग लग गई। आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब उसकी चिल्लाने की आवाज सुनी और धुंआ देखा तो वे दीवार कूदकर अंदर गए और पानी डालकर आग बुझाई। तब तक प्रहलाद सिंह की मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।