Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Protest held in Charkhi-Dadri over not including complaints in the Grievance Redressal Committee meeting, government effigy burnt
{"_id":"688aea159527b84de10bf1c7","slug":"video-protest-held-in-charkhi-dadri-over-not-including-complaints-in-the-grievance-redressal-committee-meeting-government-effigy-burnt-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों को शामिल न करने पर किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों को शामिल न करने पर किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
दादरी लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारी समस्या सुनते रहे जबकि लोग बाहर प्रदर्शन करते रहे। लोगों का आरोप है कि जिले से जुड़े परिवादों को बैठक में जान-बूझकर शामिल नहीं किया गया और इसके चलते उन्हें मजबूरीवश सरकार का पुतला फूंकना पड़ा।
प्रदर्शनकारी खेमे में शामिल अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि वो पिछली कई बैठकों से जर्जर सड़कों, कंडम, पुल, अवैध कब्जों, अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसे मुद्दे कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठा रहे थे। दो बैठक पहले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उन्हें गुंडे की संज्ञा देते हुए बैठक से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद मंत्री को मानहानि का नोटिस भेजा गया, जिसकी 18 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी ने जिला स्तर के इन परिवादों को शामिल ही नहीं किया। इसके चलते उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। संजीव तक्षक ने कहा कि डीसी ने कष्ट निवारण समिति की बैठक को सर्कस का शेर बना दिया है। इस बैठक में छोटी-मोटी शिकायतें शामिल की जा रही हैं जबकि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की सुनवाई से अधिकारी बच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।